Thursday 1 February 2018

महिलाएं फिटनेस से जुड़ी कुछ बातों को कभी भी नजरअदांज न करें



महिलाएं फिटनेस से जुड़ी कुछ बातों को कभी भी नजरअदांज न करें

आपका शरीर एक मशीन की तरह  होता हैं  अगर आप उसका सही से ख्याल नही रखेंगी तो वह खराब हो सकता हैं। तो अच्छा होगा की आप लोगों की बातें ना सुने। वैसे आपकी इस समस्या को समझते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी अफवाहों के बारे में बताने जा रहे है जिनके कारण आप अपने स्वस्थ को खराब कर लेती हैं।

woman fitness

जीरो साइज़ के पीछे न भागें

अक्सर लड़कियों को लगता हैं कि साइज जीरो शरीर का आकार होता है लेकिन ऐसा नही है साइज जीरो केवल कपड़ो का आकार होता हैं ना कि मनुष्य के शरीर का। लेकिन ऐसा नही हैं कि ऐसे कपड़ो को पहने के लिए आपको अपने शरीर के आकार को भी जीरो करना होगा। कई बार लड़कियां इसी तरह की मिथ्या में फंस कर खाना-पीना त्याग देती है जिससे उनका स्वास्थ  खराब होता हैं। लेकिन कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए क्योकि अगर आप खाना-पीना त्याग देगी तो उससे केवल आपका शरीर कमजोर होगा और कई सारे पोषक तत्वो की कमी भी होने लगती है।

सिर्फ वजन बढ़ाने या कम करने के लिए न करें एक्‍सरसाइज़

अगर आप इस मिथक पर यकिन करती हैं तो ये गलत है क्योकि अगर इस विषय पर किसी भी एक्सपर्ट से बात करेगी तो वो भी आपको यही कहेंगे की ये बात गलत है ऐसा नही होता है कि एक्सरसाइज केवल वजन कम करने के लिए ही करनी चाहिए। अगर आप रोज सुबह एक्सरसाइज करती है तो उससे आपका ही शरीर स्वस्थ बना रहेगा और आप बीमारियों से भी बची रहेंगी। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर के सभी अंग सही से काम करते है तथा आपकी मांसपेशी भी खुल जाती हैं जिससे आपके पूरे शरीर में रक्त ठीक प्रकार से सभी अंगो तक पहुंच पाता हैं।

क्‍या पीरियड्स में वर्कआउट कर सकते हैं

एक्सरसाइज करने से कभी भी दर्द नही होता। आप जब भी एक्सरसाइज करती है तो उससे केवल पसीना आता है जिससे आपके शरीर में मौजूद सभी तरह की गंदगी बाहर निकल जाती हैं। वैसे अगर आप सही से एक्सरसाइज नही करती है तो आपकी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है लेकिन कभी ऐसा नही होता है कि आप एक्सरसाइज करें और आपके शरीर में दर्द हो जाए।

वजन उठाने से बनती है मसल्‍स

अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा की वजन उठाने से आपकी मसल्स बन सकती हैं लेकिन ऐसा नही हैं क्योंकि महिलाओं में पुरुषों की तरह टेस्टोस्टेरोन का स्तर नही होता हैं। जिसके कारण जब महिलाएं वजन उठाती है तो उनकी आसानी से मसल्स नही बन पाती ।





0 comments:

Post a Comment