Wednesday 31 January 2018

आयरन की कमी को कैसे दूर करे,उपाय,निदान,गुड के सेवन से दूर करे आयरन की कमी



आयरन की कमी को दूर करने के उपाय व निदान  

आयरन यानी लौह तत्‍व जो एक प्रकार का खनिज लवण है, मानव शरीर में लौह तत्व की कमी नुकसानदायक होती है इसके कम होने से व्यक्ति बीमार पड़ने लगता है| एक स्वस्थ मानव शरीर में कम से कम 20 ग्राम आयरन होना जरूरी होता है,अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा अच्छी है तो उसका शरीर सुडौल व सुंदर रहता है|


आयरन  हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक है। आयरन फेफड़ों से शरीर के अन्‍य अंगों में ऑक्‍सीजन पहुंचाने का काम करता है। आयरन हमारी मांसपेशियों में ऑक्‍सीजन का प्रयोग और उसे स्‍टोर करने में भी मदद करता है। आयरन कई एंजाइम्‍स का अहम हिस्‍सा होता है एंजाइम्‍स हमारे शरीर में भोजन पचाने में भी मदद करने के साथ ही कई महत्‍वपूर्ण काम करते हैं।
शरीर में अगर आयरन की पर्याप्‍त मात्रा न हो, तो इसका असर हमारे शरीर के कई अंगों पर पड़ता है। आयरन डेफिशियंसी उस परिस्थिति को कहते हैं, जब हमारे शरीर में आयरन की मात्रा बहुत कम हो जाती है। अमेरिका में अनीमिया की सबसे बड़ी वजह आयरन डेफिशियंसी ही है।

आयरन की कमी को दूर करने के लिए अच्छे खानपान का सहारा लेना चाहिए वैसे तो ऐसे बहुत से आहार हैं जिनके सेवन से आयरन की कमी दूर हो जाती है लेकिन गुड़ एक ऐसा आहार है जिसमें आयरन बहुत अधिक पाया जाता है। आइये जानिए कि किस प्रकार गुड़ का सेवन करके आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है|

गुड़ का सेवन करके दूर करें आयरन की कमी

 

आयरन हमारे शरीर में ऑक्‍सीजन पहुंचाने का काम करता है। शरीर में हीमोग्‍लोबिन की कमी होना एनीमिया कहलाता है।गुड़ एक ऐसा प्राकृतिक खनिज है जो विटामिन से भरपूर है। गुड़ के सेवन से पेट की समस्‍यायें जैसे कब्‍ज नहीं होती हैगुड़ गन्ने से बना एक शुद्ध, अपरिष्कृत पूरी चीनी है। यह खनिज और विटामिन दोनों है जो गन्ने के रस में ही मौजूद हैं। गुड़ को चीनी का शुद्ध रूप माना गया है। गुड़ आयरन का एक प्रमुख स्रोत है और एनीमिया के शिकार व्यक्ति को चीनी के जगह पर इसके सेवन की सलाह दी जाती है।
गुड़ का सेवन अधिकतर लोग ठंड में करते हैं वह भी थोड़ी मात्रा में क्योंकि इसकी प्रवृति गर्म होती है, लेकिन यह सोच एक गलतफहमी है गुड़ हर मौसम में खाया जा सकता है और पुराना गुड़ हमेशा औषधि के रूप में काम करता है।यह शीघ्र पचने वाला, खून बढ़ाने वाला व भूख बढ़ाने वाला होता है। इसके अतिरिक्त गुड़ से बनी चीजों के खाने से बीमारियों से भी राहत मिलती है।

आयरन के लिए गुड़ के सेवन की मात्रा

 

  • एक चम्मच गुड़ में 3.2 मि.ग्रा. आयरन होता है। इसीलिए एनिमिया से ग्रस्त लोगों को रोज 100 ग्राम गुड़ जरूर खाना चाहिए।
  • खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ जरुर खाना चाहिए
  • गुड़ को पिघलाकर मूंगफली के दाने मिला लें, और ठंडा करके गुड़ की पपड़ी बना लें। इसे सर्दियों में खाने से आयरन की भरपूर मात्रा मिल जाती है।
  • भोजन के बाद गुड़ खाने से पेट में गैस नहीं बनती है।

शरीर में आयरन की कमी का निदान

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप अच्‍छे और पौष्टिक आहार खा कर आयरन की कमी से बच सकते हैं। इसके अलावा आप डॉक्‍टर से सलाह लेकर आयरन टैबलेट का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप आयरन कमी को पूरा करने के लिए भोजन में चोकरयुक्त आटा, सामान्य तथा काबुली चना, मूंग और मसूर की दाल, सोयाबीन, राजमा, पालक, चौलाई की भाजी, मेथी और सरसों का साग, काजू, बादाम, सूखे मेवे, संतरा, अमरूद, आम आदि का सेवन बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा अंकुरित दालों और हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है।
तरबूज, अंगूर, सेब, केला, संतरा, स्ट्राबेरी तथा अवोकाडो फलो में आयरन काफी मात्रा मे होता है। और मसाले जैसे कि हल्दी, जीरा, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग, औरगेनो, रोज़मेरी तथा अजवायन, आयरन के अच्छे श्रोत होते हैं।
जो लोग मांसाहारी हैं वो लाल मांस, चिकन और मछली का लेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको उपरोक्त आयरन युक्त चीजों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment