Wednesday 31 January 2018

ज़हर बन जाती हैं माइक्रोवेव में रखी ये चीजें, आप गलती से भी न सेवन करें !




ज़हर बन जाती हैं माइक्रोवेव में रखी येचीजें, आप गलती से भी न सेवन करें !

 


माइक्रोवेव आधुनिक किचन में एक वरदान के रूप में देखा जाता है। घंटे भर का काम इसमें कुछ मिनटों में हो जाता है। लेकिन इसके उपयोग में कुछ सावधानी रखनी पड़ती है। चलिए 
हम आप को बताते है उन सावधानियों के बारे में।

माइक्रोवेव में ना करें इन चीजों का प्रयोग

किचेन के काम को आसान व सुविधाजनक बनाने में माइक्रोवेव ओवन का आज के दौर में महत्वपूर्ण योगदान है। कुकिंग के बहुत सारे काम ऐसे हैं, जिन्हें आप माइक्रोवेव में बहुत आसानी से कर सकती हैं। विशेष बात यह है कि इसमें खाने की पौष्टिकता व प्राकृतिक स्वाद बरकरार रहता है। लेकिन कुछ चीजों का प्रयोग करना इसमें हानिकारक होता है। इसलिए माइक्रोवेव के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिए|

डिस्पोजल बैग

बाजार से खाना खरीदते समय मिलने वाले प्लास्टिक और पेपर डिस्पोजल बैग को माइक्रोवेव में नहीं रखना चाहिए। प्लास्टिक के साथ पेपर बैग भी सुरक्षित नहीं होते है। ये स्वास्थ्य को हानि पंहुचा ते है। उच्च तापमान से ये गलकर आग भी लगा सकता है। इससे जहरीली गैस भी निकलती है। ट्रैवल मग का प्रयोग माइक्रोवेव में नहीं करना चाहिए। अगर ट्रैवल मग स्टेनलस स्टील का बना है तो माइक्रोवेव में ना रखें। स्टेनलस स्टील आपके पेय को गर्म करने से रोकेगा साथ ही ये आपके माइक्रोवेव को खराब भी कर सकता है।

मिर्च

माइक्रोवेव में मिर्च का सीधा प्रयोग करने से कोई नुकसान नहीं है पर आग लगने की आंशका रहती है। साथ ही जब आप माइक्रोवेव को खोलोगे तो गर्म तेज मिर्च आपकी आखों और गले को भी नुकसान पंहुचा सकती है। इससे आपको कई तरह की बीमारी हो सकती है। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों को माइक्रोवेव में रखने से पहले एक बार जरूर विचार करे|

 दही या मक्खन के डिब्बे

बाजार में मिलने वाले पैक्ड दही या मक्खन, क्रीम आदि के डिब्बों का प्रयोग माइक्रोवेव में ना करें। इनमें उच्च तापमान झेलने की क्षमता नहीं होती है। ये सिर्फ कुछ समय के लिए एक बार ही  प्रयोग में आने वाले पदार्थों से बने होते है। माइक्रोवेव में ये पिघल सकते है जो आपके खाद्य को विषैला कर सकते है। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों को माइक्रोवेव में रखने से पहले एक बार जरूर विचार करे.

 

अंडे

इंटरनेट पर लिखी बातों पर ध्यान मत दीजिए। हार्ड बॉइल अंडों को माइक्रोवेव में रखने की गलती ना करे। अगर आप ऐसा करते है तो ये आपको भी जला देगा और माइक्रोवेव भी गंदा कर देगा। माइक्रोवेव के तापमान से अंडा अंदर तक बहुत ज्यादा गर्म हो जाएगा और फूट जाएगा।

अगर आपको जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर और कमेन्ट जरुर करे|
और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक पढ़े:
शरीर में दिखने वाले आयरन की कमी के कुछ लक्षण
आईये जानिए पानी के महत्व से जुड़े सवाल और उनके जवाब

0 comments:

Post a Comment