Friday 16 February 2018

आइये जानते हे चने खाने के फायदे:-



एक मुठ्ठी चने खाने के फायदे

क्या आप जानते हैं कि एक सस्ता और आसान सा दिखने वाला चना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है? अगर आप इससे अनजान है तो आज हम आपको एक मुठ्ठी चने खाने के फायदे के बारे में बतायेंगें। जिसको पढ़कर आप हैरान रह जायेगें।
चने में बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाएं जाते हैं। इसके साथ ही यह पोटेशियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स का भी अच्छा स्त्रोत है। इसको खाने के लिए आपको किसी ख़ास तैयारी की आवश्यकता नहीं होती। चने को रात में पानी में भिगोकर रख दो और सुबह एक मुठ्ठी खाने से आपकी सेहत अच्छी हो जाती है।
benefits of black chickpeas


इसमें बीमारियों से लड़ने के गुण भी छिपे हुए होते हैं। नियमित रूप से एक मुठ्ठी चने का सेवन करने से हमारी सेहत को बहुत अधिक फायदा प्राप्त होता है जैसे कब्ज, एनर्जी, पथरी से राहत, डायबिटीज से छुटकारा आदि। आइये विस्तार से जानते हैं एक मुठ्ठी चने खाने के फायदे के बारे में।

1. कब्ज से राहत दिलाएं

चने का सेवन करने से कब्ज से राहत  मिलती है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके लिए चने को रात भर भिगोकर रख दें। सुबह चने को पानी से अलग कर उसमें नमक, अदरक और जीरा मिक्स करके खाएं। इस प्रकार चने का सेवन करने से आप कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पा लेते हैं। कब्ज को दूर करने के लिए चने का छिलका भी साथ में ही खाएं।

 2. डायबिटीज में फायदेमंद

चने खाने के फायदे में एक फायदा यह है कि चना ताकतवर होने के साथ ही शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है। इसका सेवन डायबिटीज के मरीजो के लिए बहुत ही कारगर होता है लेकिन इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। चने का सत्तू भी डायबिटीज से बचाता है नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप जल्द ही ब्लड शुगर को नियंत्रण कर सकते हो।

2. त्वचा की रंगत को बढाएं

चने का सेवन केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन भी बहुत फायदेमंद होता है। चने का सेवन करने से चेहरे की रंगत को बढ़ाया जा सकता है।

3. हिचकी से राहत दिलाएं

कई लोगों को हिचकी की समस्या बहुत ही परेशान करती है। ऐसे में चने के पौधे के सूखे पत्तों का धूम्रपान करने से हिचकी आना बंद हो जाती है साथ ही यह आँतों की बीमारियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

4. एनर्जी को बढायें

अगर आपको इंस्टेंट एनर्जी चाहिए तो रातभर भीगे हुए चने या अंकुरित चने में हल्का सा नमक, नींबू, अदरक और काली मिर्च डालकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे सुबह के नाश्ते में खाएं। आप चाहे तो चने के सत्तू का सेवन भी कर सकते हैं। यह भी आपके लिए फायदेमंद होता है गर्मियों में चने के सत्तू में नींबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही भूख भी शांत होती है।

5. एनीमिया में फायदेमंद

शरीर में आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया की समस्या को रोजाना चने खाकर दूर किया जा सकता है। चने में शहद मिलाकर खाना जल्द असरदार होता है। आयरन से भरपूर चना एनीमिया की समस्या को काफी हद तक दूर करता है।
image of black chickpeas




6. पथरी की प्रोब्लम को दूर करें

दूषित पानी और खाने से आजकल किडनी और गाल ब्लैडर में पथरी की समस्या बहुत आम हो गई है। इसके लिए रात भर भिगोकर रखें हुए काले चने में थोड़ी से शहद की मात्रा मिलाकर सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपमें स्टोन की संभावना कम हो जाएगी।

7. कफ संबंधी रोग में फायदेमंद

भुने हुए चने का सेवन करने से कफ संबंधित रोग में बहुत फायदेमंद होता है। जिस व्यक्ति को सर्दियों के मोसम में कफ की समस्या होती हे उस व्यक्ति को नियमित रूप से भूने चने का सेवन करने से काफ में बहुत आराम मिलता हे|

other related links:

  1. खाए ये फ़ूड,जड से खत्म करे थाइराइड
  2. अगर पीते हैं कोल्ड्रिंक... हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
नोट:- कृपया लईक, कमेन्ट, और शेयर जरूर करे कियोंकि आपका फीड बेक ही हमारा परोत्साहन बढ़ता हे जिसे हम नईनई जानकारियां एकत्रित कर आप तक पहुंचाते है|
 

0 comments:

Post a Comment