Friday 16 February 2018

कैसे छुड़ाए होली के रंग:-



होली पर रंग कैसे छुड़ाए

होली की सारी मस्ती तब फुर्र हो जाती है जब आपके शरीर पर लगा रंग उतरने का नाम नहीं लेता। कैमिक्लयुक्त यह रंग त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। यह स्किन को ड्राई कर देते हैं और कई बार तो लाल चकते के निशान भी हो जाते हैं। लेकिन होली के इन जिद्दी रंगों को छुड़ाना इतना भी मुश्किल नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इन जिद्दी रंगों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें होली के रंग छुड़ाने की आसान तरीके|
remove to holi color
 


होली खेलने से पहले कर लें पूरी तैयारी

होली खेलने जाने से पहले शरीर पर सही तरीके से क्रीम या तेल लगाना चाहिए। चेहरे पर कोल्ड क्रीम या नारियल तेल लगाने से रंग ज्यादा देर तक चेहरे पर नहीं टिकता। चेहरे के साथ बालों पर भी अच्छी तरह से तेल लगा लें। बालों पर तेल लगाना बेहद आवश्यक है वरना बालों से रंग जल्दी नहीं जाते।

गर्म नहीं ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

कई लोग सोचते हैं कि गर्म पानी से रंग जल्दी निकल जाता है लेकिन यह सच नहीं है। गर्म पानी से कई बार रंग और पक्का हो जाता है इसलिए होली के बाद नहाते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल  करना चाहिए।

रंग ज्यादा लग जाए तो

अगर चेहरे या शरीर के किसी हिस्से पर ज्यादा रंग लग जाए तो उस जगह बेसन, दही और गुलाबजल को मिलाकर बनाया गया पेस्ट लगाए। कुछ देर तक जब हल्का सूख जाए तो वहां रब करके धो लेना चाहिए।
अगर आप के चेहरे पर होली का अधिक रंग लग जाए तो मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाना चाहिए जो ना सिर्फ रंग उतारने में मदद करेगा बल्कि आपके चेहरे को भी सुंदर बनाएगा।

नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड में रंग या अन्य कैमिक्लस को काटने की क्षमता होती है। होली के दिन नींबू और शहद का लेप लगाकर उस जगह को धोने से रंग जल्दी छूट जाता है।

जलन से बचने के लिए

होली के दिन लो क्वालिटी के रंगों से चेहरे पर जलन होने लगती है जिससे बचने के लिए शहद और गिलिसरीन का लेप लगाना चाहिए।


बालों से रंग छुड़ाने के लिए

अंडे को बालों पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें। इससे बाल मजबूत और सिल्की होते हैं।
बालों से रंग छुड़ाने के लिए नींबू का रस और बेकिंग सोड़े का भी प्रयोग किया जा सकता है।

क्या ना करें:

  गर्म पानी से ना करे स्नान  
  ब्लीच ना करें
  शरीर को ज्यादा ना रगड़े

0 comments:

Post a Comment