खाएं रोजाना ये6 फूड, 60 साल तक याद्दाश्त बनी रहेगी तेज
·
उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई लोगों की याददाश्त कमजोर होने
लगती है।
·
दिमाग के बिना शरीर का कोई
भी अंग काम नहीं कर सकता।
·
पोषक तत्वों की कमी के कारण याददाश्त कमजोर होने लगती
है।
बढती उम्र के साथ-साथ बहुत
लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है। किसी भी चीज को ढ़ूंढने या किसी भी काम को
याद रखने के लिए उन्हें दिमाग पर जोर डालना पड़ता है। यदि आपको भी ऐसी ही कोई
परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन कर आप अपनी
याददाश्त को अच्छा कर सकते हैं। दिमाग हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जिसके
संकेत के बिना शरीर का कोई भी अंग काम नहीं कर सकता। लेकिन कई बार बढ़ती उम्र, गलत
आदतों, नशे और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी के कारण याददाश्त
कमजोर होने लगती है।
पालक
पालक में पोटैशियम होता
है। इससे दिमागी कोशिकाओं में आपसी संपर्क बेहतर होता है।
पालक में आयरन भी पाया जाता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखता है और
साथ ही सोचने समझने और याद रखने की शक्ति भी बढ़ती है। पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स
के अलावा मैग्नीशियम, फोलेट, विटमिन-E और K भी होते
हैं जो डिमेंशिया से बचाते हैं। यह याद्दाश्त बढ़ाने
के साथ ही कैल्शियक का भी बहुत अच्छा स्त्रोत माना गया है।
अखरोट
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड सबसे अधिक मात्रा में पाया
जाता है। ओमेगा 3 के कारण मस्तिष्क में न्यूरोट्रांस्मिशन
यानी कोशिकाओं के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर होता है। इसे खाने से दिमाग
तेज काम करता है। अगर आप किसी सेलेब की डाइट के बारे में जानेंगे तो आपको उसमें
अखरोट का सेवन जरूर मिलेगा।
ग्रीन टी
चाय में भी भरपूर एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो
मेमोरी को धारदार बनाने में सहायक होते हैं। इसमें पॉलिफिनोल तत्व होता है जो
स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। दो कप चाय रोज पीना उचित है। दिन में कम से कम 2
बार नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से
दिमाग तेज काम करता है।
मूंगफली
मूंगफली में विटमिनB-3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होता है और याददाश्त बढ़ाने में भी काफी
सहायक होता है। रोजाना मूंगफली का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
सालमन मछली
इंसान के मस्तिष्क का करीब 60 फीसदी हिस्सा फैट से बना है। इसका मतलब
यह है कि दिमाग को ठीक से चलाने के लिए लगातार फैटी एसिड की जरूरत होती है। सालमन
मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। यह एक ऐसा फूड
है जिसकी डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं। आज सप्ताह में 2
बार इसका सेवन कर सकते हैं।
टमाटर
एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपीन का बढिय़ा स्रोत होने के कारण यह मस्तिष्क
की शक्ति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फ्री रेडिकल दिमाग को नुकसान
पहुंचाते हैं। रोज टमाटर खाने से फ्री रेडिकल की समस्या दूर होती है। आप टमाटर का
सेवन सब्जियों में करने के साथ ही सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment