आज के समय में ज्यादातर लोगों को पेट में जलन और
एसिडिटी की एक गहरी समस्या होती है जिसके कारण वे काफी परेशान होते हैं। इसके पीछे
बहुत कारण होते हैं लेकिन पेट में अधिक अम्लता के कारण पेट में जलन शुरू हो जाती
है और फिर यह जलन सीने तक पहुंच जाती है। इसके कारण सीने और पेट में व्यक्ति को
परेशानी महसूस होने लगती है। पेट में जलन की समस्या कब्ज, भोजन से एलर्जी, बैक्टीरियल सिंड्रोम,
अल्सर आदि के कारण होती है। इसके अलावा धूम्रपान, मोटापा, तनाव, शराब पीने और
खराब भोजन से भी पेट में जलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पेट में जलन की समस्या
उत्पन्न होने पर इसके कई लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे कि सीने में जलन, कब्ज, जी मिचलाना और उल्टी, सूजन,
खट्टी डकार, कफ, हिचकी आदि
लक्षणों का सामना करना पड़ता है। हम आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ
घरेलू उपाय बता रहे हैं
एलोवेरा:-
एलोवेरा पेट की जलन में
ठंडक पहुंचाता है और यह सीने के जलन को भी कम करता है। भोजन से पहले आधा कप
एलोवेरा जूस का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्या नहीं होती है और यह पेट के जलन
को शांत कर देता है|
दही :-
दही में प्रोबायोटिक्स और हेल्दी बैक्टीरिया होता है जो
अच्छे पाचन के लिए अच्छा होता है। इसलिए पेट के जलन को कम करने के लिए भोजन में
दही जरूर शामिल करें। यह पेट की जलन में ठंडक पहुंचाने का कार्य करती है|
एप्पल साइडर विनेगर:-
एप्पल साइडर विनेगर पेट की जलन से निजात दिलाने के लिए एक
अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। यह पेट
में अम्ल के स्तर को संतुलित करता है। दो चम्मच कच्चे साइडर एप्पल विनेगर को एक
गिलास गर्म पानी में मिलाएं और इसमें शहद मिलाकर
इसका सेवन करें। जरूर लाभ होगा।
कोल्ड मिल्क:-
कोल्ड मिल्क एसिडिटी में पेट को राहत प्रदान करता है और पेट
के जलन को कम करता है। इसलिए ऐसी समस्या होने पर भोजन के बाद ठंडा दूध पीएं।
नियमित ठंडा दूध पीने से पेट में जलन की समस्या नहीं होती
है।
ग्रीन टी:-
ग्रीन टी या पिपरमिंट टी में एंटी इंफ्लैमेटरी गुण होता है
जो पेट को शांत रखता है। इसलिए पेट
में जलन होने पर ग्रीन टी या पिपरमिंट टी का सेवन करें। यह पेट की जलन को शांत
करने में मदद करता है
अदरक :-
अदरक पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित करता है और पाचन को
मजबूत बनाता है। यह पेट के जलन को दूर भगाने में मदद करता है
इसलिए अदरक का सेवन करना चाहिए|
फल:-
केला, पपीता और सेब में पेट की जलन को दूर भगाने के प्राकृतिक गुण पाये जाते
हैं। रोजाना इनमें से एक फल खाने से पेट को राहत मिलती है|
आयरन की कमी को कैसे दूर करे,उपाय
इसे भी पढ़े:(रामबाण इलाज) स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया के लिए उपयोगी है गिलोय..
केवल 7 दिन में अपना वजन घटाये बिना एक्सरसाइज
शरीर में आयरन की कमी के लक्षण,आयरन की कमी से होने वाले नुकसान,खून में आयरन की कमी,आयरन की कमी से क्या होता है
आयरन की कमी को कैसे दूर करे,उपाय
बादाम:-
बादाम पेट के हानिकारक जूस को बेअसर कर देता है और पेट की
जलन में राहत प्रदान करता है। भोजन के बाद
पांच या छह बादाम का सेवन करने से इस समस्या में राहत मिलती है|
तुलसी :-
तुलसी में औषधीय गुण पाये जाते हैं जो की जलन को तुरंत शांत
कर देते हैं। बेसिल के पत्ते को पंद्रह मिनट तक उबालकर छान ले और इसमें शहद मिलाकर
पीयें।
स्लिपरी एल्म हर्ब:-
स्लीपरी एल्म हर्ब पेट
की जलन को दूर करने का एक बेहतर घरेलू उपाय है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है। एक
चम्मच स्लीपरी हर्ब को पानी में उबालकर दिन में दो बार पीने से राहत मिलती है।
0 comments:
Post a Comment