Wednesday 7 March 2018

सेक्स के दौरान स्टैमिना बढ़ाने के लिए करें ये एक्सराइज



आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपने लिए समय नहीं निकाल पाता है। इससे उसका खानपान और सेहत तो प्रभावित होता ही है, साथ में उसकी सेक्स क्षमता पर भी इसका असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग बिस्तर पर अपने पार्टनर का पूरा साथ नहीं दे पाते हैं और ना ही अच्छे ऑर्गेज्म का आनंद ले पाते हैं
हफ्ते में तीन या चार दिन एक्सरसाइज, जिम या बेहतर वर्कआउट करके लोग अपनी सेक्स करने की क्षमता और सेक्स के दौरान जननांगों में उत्तेजना को बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके सेक्स करने की स्टैमिना तो बढ़ेगी साथ ही आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और आप बिस्तर पर देर तक अपने पार्टनर का साथ देंगे
love image




तेज चलना
अगर आप सीढ़ियां चढ़ने में थक जाते हैं और हांफने लगते हैं या थोड़ी दूर चलने में ही थक जाते हैं तो आपको नियमित तेजी से चलने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि यह बहुत फायदेमंद होता है। स्टडी में पाया गया है कि एरोबिक क्रिया करने से कम से कम 200 कैलोरी नियमित नष्ट होती है। यह नियमित दो मील चलने के बराबर होता है और सेक्स के दौरान कम उत्तेजना होने की समस्या को दूर करता है
कीगल एक्सरसाइज
महिला और पुरूष दोनों में एक शक्तिशाली ऑर्गेज्म के लिए पेल्विक मसल्स मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। कीगल एक्सरसाइज कभी भी किया जा सकता है और यह विशेष रूप से मांसपेशियों के लिए होता है। चार हफ्तों तक नियमित कीगल एक्सरसाइज करने से आपकी पेल्विक मांसपेशियां अच्छे से काम करने लगती हैं|


kegel exercise


ग्लूट ब्रिज
ग्लूट ब्रिज नियमित करने से यह नितंबों, कूल्हों और पेट तीनों को समान रूप से सख्त बनाने का काम करता है। इस एक्सरसाइज को नियमित करने से सेक्स के दौरान आपके शरीर के हिस्से सहारा देने में मदद करते हैं। यह सेक्स की क्षमता बढ़ाने और सेक्स के दौरान शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। इससे आप पूरी स्टैमिना से अपने साथी का पूरा साथ देते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर स्वस्थ व अच्छा रहता है।


glute bridg exercise



इसे भी पढ़े: स्लीपिंग टिप्स जो रखे आपको एक दम स्‍वस्‍थ
         आइये जानिए क्यों होता मानसिक तनाव ? कारण, लक्षण और उपचार
        फिट रहने का नया तरीका - जुम्बा
        बढाइये इम्यूनिटी पावर, जाने कुछ टिप्स

प्लैंक्स
यह सामान्य लेकिन बहुत प्रभावी एक्सरसाइज है क्योंकि यह पीठ कमर और मसल्स के लिए फायदेमंद होता है। यह सेक्स करने की शक्ति को बढ़ाता है और आपको पर्याप्त स्टैमिना प्रदान करता है एवं जल्दी थकने नहीं देता है। इसलिए आपकी यौन क्षमता कमजोर है और आप अपने पार्टनर का पूरा साथ नहीं दे पाते हैं तो आपको प्लैंक्स करने की आदत डालनी चाहिए।
plakes exercise



मेडिसिन बॉल पुश अप
इस तरह का पुश अप करते समय आपके पेट की मांसपेशियां पूरी तरह से गति में होती हैं। यह मांसपेशियों को बहुत गहरायी से मजबूत बनाने का काम करता है जो आपके कंधे और सीने को भी काफी मजबूत बनाने में मदद करता है ताकि आप बिस्तर पर अपने साथी के साथ उस स्थिति में काफी देर तक बने रहें।
ball push exercise


तैरना
यदि आप बिस्तर पर अपने साथी का देर तक साथ देना चाहते हैं तो लंबी दूरी तक तैरने से आपके सेक्स की क्षमता बढ़ सकती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार तैरने वाले लोगों की 60 साल की भी अवस्था में सामान्य तरह के 40 वर्ष के लोगों की अपेक्षा सेक्स करने की क्षमता ज्यादा पायी गई है। हफ्ते में कम से कम तीन बार आधे घंटे तैरने से सेक्स करने की क्षमता और स्टैमिना दोनों बढ़ती है। इसलिए यदि आपकी यौन क्षमता कमजोर है या कम है तो आपको तैरना शुरू कर देना चाहिए ताकि आप में पर्याप्त स्टैमिना आये और आप अपने साथी को खुश कर सके|
swim exercise

0 comments:

Post a Comment