- अपने आहार को नियंत्रित रखें।
- नींद और हमारे स्वास्थ्य में होता है गहरा संबंध।
- सोने का समय तय करने से भी लाभ होता है
- अच्छी नींद के लिए व्यायाम है जरूरी।
रात को अगर आपको ठीक से नींद
नहीं आती है तो अगले पूरे दिन आप थका हुआ व तनावग्रस्त महसूस करते। स्वस्थ रहने के लिए
जितना जरूरी आहार लेना होता है उतना ही जरूरी है अच्छी नींद लेना भी होता
है। आइये जानिए कुए ऐसे ही स्लीपिंग टिप्स के बारे में।
सोने से पहले गरम पानी से नहाएं क्योंकि गरम पानी से नहाने से
हमारी मांसपेशियों को आराम मिलता है।
हमारे शरीर का तापमान भी कम हो जाता है जिससे हमें नींद अच्छी आती है।
दिन की रोशनी में मिले आराम
ज़्यादा से
ज़्यादा दिन में रोशनी में रहने की कोशिश करें क्योंकि हमारा दिमाग इस आदत को अच्छी तरह से समझता है कि हमें
दिन में जागना है और रात में सोना है। दिन में ज्यादा रोशनी में रहने से फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन दिन में यदि हमें ज़्यादा रोशनी
नहीं मिली, तो इससे हमारी जैविक घड़ी पर उल्टा असर पड़ता है। अगर आप आफिस वर्क होने से धूप में नहीं जा पा
रहें हैं तो कोशिश करें कि लंच के समय में कुछ
देर तक धूप में जरुर जायें।
पलंग पर बैठकर न देखें टीवी
टी वी बेड पर बैठ
कर ना देखें। अगर कोई प्रोग्राम डल आ रहा है तो भी यह लाइट आपकी नींद में बाधा उत्पन्न कर सकती है। अच्छा यही है कि
आप जिस कमरे में सोते है उस कमरे टीवी न ही हो, लेकिन यदि ऐसा संभव न हो, तो बेहतर रहेगा कि आप कुर्सी पर बैठकर ही टीवी देखें।
नींद आए तभी लेटें
सोने से पहले पलंग
पर लेट कर नींद के बारे में बिल्कुल न सोचें। इससे नींद तो आएगी नहीं, बल्कि आपका तनाव ही बढ़ जायेगा। यदि आपको
नींद नहीं आ रही है तो आप कुछ पढ़ने की कोशिश करें। जब तक आपको नींद नहीं आ जाती तब तक दोबारा से सोने के लिए ना जायें। जब तक आप पूरी तरह से थक ना
जाये तबतक सोने ना जायें क्योंकि अगर आप लेटे रहें और आपको नींद नहीं आये तो ऐसी
स्थिति में आप परेशान हो जायेंगे।
बिस्तर को साफ रखें
आपके सोने का बिस्तर
साफ होना चाहिए। साफ और स्वच्छ बिस्तर पर नींद अच्छी आती है। इसके साथ ही अपने कमरे को भी साफ रखें। गंदे बिस्तर
पर नींद नहीं आती। साथ ही आपको थकान और
अवसाद भी हो सकता है।
सोने का समय निश्चित करें
अपने सोने उठने का
समय निश्चित करें। इससे आपको सही समय पर नींद आयेगी। अच्छी नींद में यह आदत काफी मददगार साबित होती है। हालांकि कई बार ऐसा मुश्किल हो जाता है, लेकिन जहां तक संभव हो इस आदत को अपनाने की पर्यास करें|
व्यायाम जरूर करें
सुबह व्यायाम करें, इससे आपका शरीर और मन आराम का अनुभव करता
है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। टहलने से भी
अच्छी नींद आती है। आप चाहें तो योग भी कर सकते हैं। योग आपको शारीरिक और मानसिक रूप से शांत और एकाग्रचित रखता है।
रात में हल्का भोजन खायें
रात के खाने में
आपने क्या खाया है या खाने के बाद क्या पीया है इस बात से भी आपकी नींद पर असर हो सकता है। रात को हल्का भोजन
करें। सोने से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन करें। इससे आप का भोजन अच्छी तरह पच जाता है। सोने से पहले अपने दांतों को ठीक पारकर से साफ करें।
सकारात्मक रहें
सोने से पहले थोड़ा
सोचें वो सभी परेशानियां जो आपके जीवन में हैं उन्हें लिखें और उनका समाधान निकालने के तरीके दिन में ढूंढें सोने
से पहले ऐसा सोचें कि मैंने अपनी परेशानियों का नोट
बना लिया है और इनका समाधान मैं जरूर तलाश करूंगा।
स्लीप डायरी बनायें
एक स्लीप डायरी
मेनटेन करें। यह एक कठिन उपाय है लेकिन ऐसा करने से आप अपनी नींद को रिकार्ड करके यह पता लगा सकते हैं कि आपको चिकित्सक
की सलाह लेनी चाहिए या नहीं। कुछ लोगों ने ऐसा करके अपनी नींद से जुड़ी बीमारियों
का समाधान किया है।
0 comments:
Post a Comment