आपके खाने का जायका बढ़ाने के साथ ही आपकी खूबसूरती
को बढ़ाने में भी काम आते है।घर में
प्रयोग होने वाले मसाले तो देर आइए अब ऐसे की कुछ मसालों के बारे में जानते है।
त्वचा में निखार के लिए
हमारी रसोई की शान मसाले होते है जो केवल खाने के
स्वाद को ही नही बढ़ाते हैं, बल्कि हमें सेहतमंद रखने में भी
हमारे मददगार होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मसाले आपकी खूबसूरती
बढ़ाने में भी आपकी मदद करते हैं। जैसे दालचीनी,
जीरा, हल्दी, कालीमिर्च
ऐसे कई मसाले हैं जो हमारी खूबसूरती में चार-चांद लगाने में मदद करते हैं। इनका
उपयोग करके बिना किसी साइड इफेक्ट के प्राकृतिक रुप से सुंदरता को बढ़ाया जा सकता
हैं। ऐसा करने से हमारा ब्यूटी प्रोडक्ट पर होने वाला खर्चा भी बचेगा। तो देर किस
बात की आइए ऐसे की कुछ मसालों के बारे में जानें।
टैनिंग को दूर करें दालचीनी
आप खाने में खूशबू व स्वाद को बढाने के लिए
दालचीनी का इस्तेमाल करते है। लेकिन इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, मिनरल्स तथा विटामिन्स शरीर में रक्त प्रवाह को ठीक बनाये रखते
हैं। और इसे शुद्ध करते हैं। जिससे आपकी खूबसूरती में बहुत निखार आता है। टैनिंग को
हटाने के लिए भी दालचीनी एक बहुत बढि़या
उपाय है। इसके लिए आप एक छोटा केला,
2 चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर और
आधा नींबू का रस मिलाकर ठीक पारकर से मिक्स कर लें। इस पैक की एक पतली परत अपने
चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे
पानी से साफ कर लें।
मुंहासे दूर भगाएं कालीमिर्च
किचन में आसानी से उपलब्ध होने वाली काली मिर्च त्वचा से विषैले तत्वों को
बाहर निकालने में आप की बहुत मदद करती है। इसे पीसकर आप अपने फेसपैक में मिलाएं तथा स्क्रब की तरह प्रयोग
करते हुए चेहरे की गंदगी और मैल को साफ कर
सकते हैं। इसके अलावा शहद और काली मिर्च से बना फेस पैक मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी मदद
करता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच शहद और आधी चम्मच से कुछ कम काली मिर्च पाउडर को मिलाकर फेस पैक बना लें।
फिर चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरे
को धो लें।
झुर्रियां दूर भगाएं जीरा
जीरा आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।
इसमें काफी मात्रा में फाइबर होते हैं जिससे आपका पाचन क्रिया ठीक रहती है। जीरे
में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंजाइम्स, विटामिन तथा मिनरल त्वचा को हेल्दी बनाये रखते हैं। इसके एंटी एजिंग गुण
त्वचा में झुर्रियों को आने से रोकते हैं और त्वचा सुंदर व चमकदार बनाते हैं।
सौंफ करें टोनर का काम
चाय को खुशबू और बेहतरीन स्वादिस्त वाली सौंफ त्वचा को स्वस्थ और
मुहांसों को दूर करने में बहुत मदद करती है। सुबह शाम खाली पेट 10 -10 ग्राम सौंफ खूब चबा-चबा कर भोजन के बाद खाने से त्वचा के
रंग में धीरे-धीरे खुबसुरती आ जाती है। टोनर के रूप में भी सौंफ का उपयोग किया जा सकता
है। सौंफ के बीजों को कम आंच पर पानी में तब तक उबालें जब तक कि इनका रंग न बदल जाए। अब इस पानी को ठंडा होने
दें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है।
त्वचा चमकाए हल्दी
रसोई में मौजूद हल्दी से आप सुंदर और चमकती हुई
त्वचा पा सकते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंहासे और
झुर्रियों से निजात दिलाने में बहुत मदद करते हैं। साथ ही त्वचा से मृत कोशिकाओं
को हटाते है और अद्भुत चमक देते है। एक गिलास दूध में आधा चम्मच से कम हल्दी डालकर
पीने से खून साफ होता है जिससे स्किन में
ग्लो आता है। थोड़ी सी हल्दी को बेसन के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे शरीर पर
उबटन के तरह इस्तेमाल करें इससे आपकी त्वचा
चमक ने लगेगी।






0 comments:
Post a Comment