Friday 23 February 2018

हाई ब्लड प्रेशर है तो ,मत करे इन 6 चीजों का सेवन, जानिए क्यों




हाई ब्लड प्रेशर है तो ,मत करे इन 6 चीजों का सेवन, जानिए क्यों


बदलते लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान के कारण से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में प्रोटीन से भरपूर फूड, फल, और सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है।

जब रक्तचाप सामान्य स्तर से ज्यादा होता है, तब ऐसी स्थिति को  हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। बदलते लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत अधिक होती है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर फूड, फल और सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, बहुत से फूड ऐसे भी होते हैं, जिनसे हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को हमेशा  परहेज रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड के बारे में बताने जा रहे हैं।
high blood pressure

1. चीनी अधिक मात्रा में चीनी का इस्तेमाल मोटापे को बढ़ावा देता है। साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित रोगी की सेहत पर इसका बहुत बुरा प्रभाव होता है।
2. एल्कोहल ज्यादा मात्रा में शराब पीना ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है। इसके अलावा एल्कोहल उन दवाओं का असर भी कम कर देता है, जो आप हाई ब्लड प्रेशर के उपचार के लिए ले रहे होते हैं। एल्कोहल में काफी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, जो मोटापे की वजह बन सकती है।
3. सॉफ्ट ड्रिंक्स सॉफ्ट ड्रिंक्स से शरीर को केवल शुगर और कैलोरी मिलती है। सॉफ्ट ड्रिंक के एक कैन में तकरीबन 39 ग्राम शुगर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए हानिकारक हो सकता है।
4. अचार हाई ब्लड प्रेशर में ऐसे सभी फूड से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, जिनमें बहुत ज्यादा नमक का इस्तेमाल किया गया हो। अचार उनमें से एक है।
5. फ्रोजन पिज्जा फ्रोजन पिज्जा भी सोडियम कंटेंट से भरपूर होता है। इसमें मीट, टमाटर सॉस, पनीर आदि चीजें शामिल होती हैं जो इसमें सोडियम की मात्रा बढ़ा देती हैं। इसके अलावा इसके फ्लेवर को मैनेज करने के लिए भी इसमें काफी मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
6. प्रोसेस्ड मीट प्रोसेस्ड मीट सोडियम से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनके साथ इस्तेमाल किए जाने वाली चटनी, अचार, पनीर आदि चीजें भी शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा देती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज की सेहत के लिए यह सही नहीं है।

और अधिक जानकारी के लिए इसे भी पढ़िए:
अगर पीते हैं कोल्ड्रिंक... हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
आइये जानिए आंवले के फायदे और नुकसान


0 comments:

Post a Comment