• This is Slide 1 Title

    This is slide 1 description. Go to Edit HTML and replace these sentences with your own words.

  • This is Slide 2 Title

    This is slide 2 description. Go to Edit HTML and replace these sentences with your own words.

  • This is Slide 3 Title

    This is slide 3 description. Go to Edit HTML and replace these sentences with your own words.

Showing posts with label बुखार आना. Show all posts
Showing posts with label बुखार आना. Show all posts

Monday, 29 January 2018

जानिये क्या कारण है,क्यों देखते है डॉक्टर आपकी जीभ?


जानिये क्या कारण है,क्यों देखते है डॉक्टर आपकी जीभ?


अगर हमारे शरीर मे कोई रोग होता है तो हम उसके उचित इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाते है|

अगर शरीर के किसी भी हिस्से में बीमारी हो जाती हे तो डाक्टर अक्सर आप की जीभ देखता है|  इसका क्या कारण है कि रोग कोई भी हो डॉक्टर जीभ जरुर देखता है| चलिए आज हम आप को बताते है कि डाक्टर आप की जीभ क्यों देखता है,डॉक्टर के जीभ देखने का कारण क्या है?




जीभ देखने के कारण :-



1.       यदि जीभ का रंग हल्का गुलाबी हे और उस पर किसी तरह के कोई दाग नहीं है तो उससे यह पता लगता है कि आप स्वस्थ और निरोगी है इन दशाओ में जीभ प्राकृतिक रूप से नम रहती है|


2.       अगर जीभ का रंग बैंगनी या नीला होने लगे तो इससे यह पता चलता है कि आपके शरीर में किसी दवाई का साइड एफेक्ट हो रहा है| इसके अलावा आपके शरीर में विटमिन B-2 की कमी या शरीर के किसी हिस्से पर सूजन भी हो सकती है


3.       यदि जीभ का रंग चमकता लाल दिखाई दे तो इसका कारण शरीर में बुखार या कोई शरीर में कोई अंदरूनी चोट के कारण भी हो सकता है, या फिर शरीर में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के कारण भी हो सकता है|


4.       अगर जीभ पर पीले रंग की परत चढ़ी है तो इसका मतलब है कि शरीर में सर्दी लगने या कोई वयरल इन्फेक्शन हो सकता है इसके आलावा आतो की समस्या भी हो सकती है| विटामिन बी-12 की कमी से ऐसा होने लगता है|
image of tounge

5.       जीभ में अगर छोटी छोटी दरारे पड़ना शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने का लक्षण है| इस तरह का रोगी बहुत जल्दी बीमार पड़ता है|

6.       कई बार जीभ पर सफेद रंग की परत चढ़ जाती है| इसका मतलब है कि रोगी को पाचन से संबंधित विकार और अमलपित्त की समस्या हो रही है|

7.       अगर जीभ का रंग हल्का पीला होने लगे तो यह संकेत करता है शरीर में खून की कमी पीलिया या लीवर सम्बंधित रोग हो सकते है| इस दशा में अपने डॉक्टर से परामर्श कर चिकित्सा जरुर ले|
    इसे भी पढ़े:10 अच्छी आदतें
                           हाई ब्लड प्रेशर है तो

8.       महिलाओ में अक्सर महीने की शरुआती दिनों में जीभ का अगला हिस्सा लाल हो जाता है| इसका कारण शरीर में कमजोरी और मानसिक तनाव भी हो सकता है|

9.       यदि जीभ के दोनों किनारे सामान्य से अधिक लाल पाए जाये तो इसका मतलब है आपको आतो से सम्बंधित कोई गम्भीर समस्या हो सकती है|

10.   जब शरीर में थायराइड़ की समस्या होने लगती है तो इससे जीभ का आकर सामान्य से कुछ बढ़ जाता है यदि जीभ का आकार का सामान्य से कुछ बढ़ा है तो डॉक्टर को थायराइड़ की समस्या के बारे में पता चल सकता है|

यदि यह लेख आपको लाभदायक लगा हो तो कृपया लाइक और शेयर आवश्य किजिये जिससे सभी जरूरतमंदो को यह जानकारी मिल सके और हमे भी आपके लिए बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिल सके यदि आपके पास सुझाव है तो हमे कमेन्ट में लिख कर जरुर बताये|